Smallcap Stock : जब पूरा शेयर बाज़ार गिर रहा था उस दिन Enviro Infra Engineers Limited के शेयर में तेज़ी देखी गई। Smallcap कंपनी को NTPC Limited से उत्तर प्रदेश और असम में Battery Energy Storage System लगाने का ₹405.71 करोड़ का काम मिला है। कंपनी के प्रमोटर लगातार तीन तिमाहियों से हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं।
Table of Contents
Enviro Infra को NTPC से क्या काम मिला?
ESmallcap कंपनी nviro Infra Engineers Limited को NTPC Limited से ₹405.71 करोड़ का वर्क ऑर्डर मिला है। इस काम में उत्तर प्रदेश के टांडा और असम के बोनगईगांव स्थित NTPC के थर्मल पावर स्टेशनों में Battery Energy Storage System यानी BESS लगाना शामिल है। इसके साथ ही बाद में उसकी देखरेख का काम भी कंपनी को करना होगा। यह एक घरेलू सरकारी ऑर्डर है जिसमें प्रमोटरों का कोई निजी हित नहीं है।
Read More : 25% गिरने के बाद IREDA में वापसी के संकेत! बाजार बंद होते ही किया ₹1650 करोड़ के प्लान का ऐलान
ऑर्डर मिलने पर Smallcap Stock ने कैसी चाल पकड़ी?
BSE पर Enviro Infra का शेयर सोमवार को ₹142.05 पर खुला और दिन के दौरान ₹147.45 के ऊँचे स्तर तक पहुँचा। बाज़ार बंद होने पर यह 1.92% की बढ़त के साथ ₹140.65 पर बंद हुआ। यह तेज़ी उस दिन आई जब बाज़ार में चारों तरफ कमज़ोरी थी। कंपनी का मार्केट कैप ₹2,468.83 करोड़ है और शेयर का भाव अभी ₹150 से नीचे बना हुआ है।
Smallcap Stock के पुराने प्रदर्शन की बात करें तो
Enviro Infra का शेयर पिछले एक महीने में 10.98% और तीन महीनों में 30.83% गिर चुका है। एक साल से शेयर रखने वाले निवेशकों को 36.59% का नुकसान हुआ है। शेयर का 52 हफ्ते का सबसे ऊँचा स्तर ₹306.30 और सबसे नीचा स्तर ₹135 रहा है। यह आँकड़े दिखाते हैं कि कंपनी बाज़ार में संघर्ष कर रही है लेकिन नए बड़े ऑर्डर से स्थिति बदल सकती है।
Read More : 6 महीने में 55% गिरने वाला Solar Stock अब बनेगा रॉकेट, अब NTPC से मिले हैं ₹283 करोड़ के ऑर्डर
प्रमोटरों का बढ़ता भरोसा और आगे की राह
दिसंबर 2025 तक Smallcap कंपनी Enviro Infra में प्रमोटरों की हिस्सेदारी 70.13% है जो सितंबर तिमाही के 70.11% से थोड़ी बढ़ी है। अहम यह है कि पिछली तीन तिमाहियों से प्रमोटर लगातार कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं। जब कंपनी के मालिक खुद अपने शेयर खरीदते हैं तो यह दर्शाता है कि उन्हें कंपनी के भविष्य पर भरोसा है। NTPC जैसे बड़े सरकारी संस्थान से मिला ऑर्डर कंपनी के लिए एक सकारात्मक कदम है।
Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी केवल शैक्षिक उद्देश्य से तैयार की गई है, इसे किसी भी तरह की निवेश या ट्रेडिंग सलाह न माना जाए।






